फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक के दफ्तर में चोरी

विज्ञापन
फोटो संख्या 19 सीएचसी भरथना के अधीक्षक कार्यालय की खुली पड़ी अलमारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक कार्यालय से एसी और फ्रिज समेत तमाम कीमती सामान चोरी हो गए। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

नगर के पुराना भरथना मोहल्ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के पीछे की ओर अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित के दफ्तर से सोमवार रात काफी चोरी हो गया। चैनल का ताला तोड़ कर चोर सीएचसी के अंदर दाखिल हुए।
उसके बाद केंद्र अधीक्षक के कमरे के दरवाजे का लॉक तोड़ा और उसमें से एयरकंडीशनर, पंखा, इनवर्टर, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरा डीबीआर, इंटरकॉम डिवाइस, मेज की दराज से टैबलेट आदि सामान ले गए।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे स्टाफ कर्मियों से सूचना मिलने पर वह अपने दफ्तर पहुंचे। उनके कमरे में रखी अलमारी और मेज की सभी दराजें खुली मिलीं।
विज्ञापन

सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड और निशान लेने के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई।
खोजी कुत्ता सीएचसी के पिछवाड़े की दीवार तक सूंघते हुए पहुंचकर रुक गया। माना जा रहा है कि चोर इसी चहारदीवारी को फांद कर भागे हैं।
इसी दीवार के पास इंटरकॉम का प्लास्टिक कवर भी पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम ने कई जगहों से फिंगर प्रिंट भी उठाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें