फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर खाकर जान दी

Sun, 17 May 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के व्यवहार से क्षुब्ध युवक ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में शहर के  प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक  के पिता ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चौबिया थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी अवधेश कुमार (35) पुत्र गया प्रसाद की शादी सुषमा देवी से हुई थी। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया जाता है कि सुषमा का व्यवहार ससुराल वालों के प्रति अच्छा नहीं था। मृतक के पिता ने बताया कि सुषमा आए दिन घर से गायब रहती थी।

ससुराल वाले उससे कुछ कहते थे तो वह झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती थी। शनिवार को अवधेश भूसा डालने खेत में गया था। इसी दौरान मौका पाकर सुषमा 20 हजार रुपये और जेवर लेकर भाग गई। वह बच्चों को भी छोड़ गई थी। शाम को अवधेश जब लौटा तो उसे सुषमा के घर से सामान लेकर भाग जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सका। रविवार की सुबह करीब 7 बजे अवधेश ने अपने कमरे में जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। चौबिया थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि गया प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने सुषमा के  खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सुषमा का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें