इटावा। मानसिक जागृति उपचार अभियान चलाने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल ने अधिवक्ता ममता यादव के नेतृत्व में एसएसपी से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने शहर व कस्बों में इधर -उधर भटकने वाले मानसिक रोगियों को अस्पताल पहुंचाने की अपील की।
एसएसपी एन कोलांचि को दिए ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि शहर व कस्बों में बड़ी संख्या में मानसिक रोगी इधर- उधर घूमते रहते हैं। ऐसे में आम लोगों को इनसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पुलिस को यह जानकारी देंगे कि मानसिक रोगी कहां घूम रहे हैं। पुलिस इन्हें उपचार के लिए अस्पतालों तक पहुंचाने का कार्य करे। एसएसपी ने प्रतिनिधि मंडल को इस कार्य में पुलिस के सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया।
यह सूचना100 नंबर पर भी दर्ज कराई जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए महिला थानाध्यक्ष को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में ऊषा अरविंद, लक्ष्मीपति वर्मा, रहमान, प्रीती यादव, नरेश चंद्र यादव, जगतनारायण यादव, देवेंद्र मिश्रा, शिव प्रताप, राम प्रकाश, राजेंद्र नारायण आदि शामिल रहे।