फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला का नहीं हुआ था अपहरण, प्रेमी संग गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप-
विज्ञापन

- ग्वालियर बस स्टैंड से तलाशा, शराबी पित से परेशान होकर चली गई थी

-महिला के पति ने 18 मई को एसएसपी कार्यालय में जान देने का किया था प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। इकदिल थाना पुलिस ने गुमशुदा महिला को ग्वालियर बस स्टैंड से बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला को सदर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। पूछताछ में महिला ने अपनी इच्छा से गांव के ही एक युवक के साथ जाने की बात कही। अपहरण किए जाने की बात गलत है। उसने बताया पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। बाद में महिला ससुराल न जाकर अपने पिता के घर चली गई।
पुलिस के अनुसार, विवाहिता के लापता होने पर मायके पक्ष की ओर से इकदिल थाने में गुमशुदगी दर्ज की थी। मामले की जांच के दौरान थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला को बुधवार को ग्वालियर बस स्टैंड से बरामद किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सदर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

कोर्ट में पूछने पर महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शिशुपाल आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था जिससे परेशान होकर वह घर छोड़कर गांव के युवके साथ ग्वालियर चली गई थी। उसने यह भी कहा कि अब वह अपने पिता के साथ रहना चाहती है। इसके बाद कोर्ट ने उसे पिता के साथ मायके भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें महिला के पति शिशुपाल ने 18 मई को एसएसपी कार्यालय में पहुंचा था। इस दौरान उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का अपहरण किया गया है। इसी मामले को लेकर उसने एसएसपी कार्यालय के बाहर फिनाइल पी लिया था। साथ ही पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि महिला को सकुशल बरामद कर कोर्ट में पेश किया। यहां से वह पिता के साथ मायके चली गई थी। महिला ने पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें