फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बंटवारे के विवाद में महिला की हत्या कर लटकाया था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में महिला की हत्या कर लटकाया था शव
विज्ञापन




फोटो 35: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत परिजन



-पुलिस व फॉरेंसिक टीम को मौके से मिले से चूड़ियों के टुकड़े, पति समेत तीन गिरफ्तार



-भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को नहर की पटरी से पकड़ा


संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। ग्राम उदयनगर में एक दिन पहले महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जब जांच करने पहुंची तो मौके से उन्हें महिला की चूड़ियों के टूटे टुकड़े पड़े मिले। मृतका के भाई ने पति समेत अन्य लोगों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जब पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया घर के बंटवारे को लेकर उसने शराब के नशे में परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही पुलिस से बचने के लिए उसके शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन




विनोद कुमार निवासी ग्राम कधिया थाना असोधर, फतेहपुर ने थाना वैदपुरा में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि बहन सोमवती की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व मनोज निवासी ग्राम उदयनगर के साथ हुई थी। इसमें आरोप लगाया था कि बहन का पति मनोज एवं उसके परिवारीजन शराब के नशे में घर के बंटवारे को लेकर बहन की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे लटका दिया। साथ ही विनोद के भांजे पंकज को फोन पर भी जान से मारने धमकी दी गई। थानाध्यक्ष वैदपुरा नागेंद्र सिंह ने पुलिस टीम की मदद से मुखबिर की सूचना पर बहन के पति मनोज, उसके भाई पवनेश व परिवार के भाई शिवेंद्र निवासी ग्राम उदयनगर थाना वैदपुरा को रेलवे लाइन अंडरपास के पास नगला झम्मन नहर पटरी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव को लटकाने की बात कही। साथ ही पुलिस ने मृतक महिला का की-पैड मोबाइल, हत्या में प्रयोग गमछा व टूटी हुई चूड़ियां व कड़े के टुकड़े बरामद किए। आरोपियों को पकड़ने में थाना वैदपुरा पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें