फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात वापस

Sat, 23 May 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा अजब सिंह में आई एक बारात में दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष के लोग बारात लौटा ले गए। कन्या के पिता ने दूल्हा के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


खेड़ा अजब सिंह थाना बढ़पुरा निवासी नत्थू सिंह ने अपनी पुत्री की शादी ज्ञानेंद्र सिंह का पुरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश निवासी विजय सिंह के पुत्र के साथ तय की थी। नत्थू सिंह ने अपनी सामर्थ के अनुसार दान-दहेज दिया था। मुहूर्त के अनुसार 19 मई को धूमधाम से बारात आई। बारातियों को नाश्ता के बाद खाना खिलाया गया।

द्वारचार की रस्में पूरी हो गई। जब जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ तभी वर पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर जयमाल का कार्यक्रम रुकवा दिया। कन्या पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वर पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


मारपीट तथा दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष के लोग बिना शादी किए ही बारात वापस ले गए। इस संबंध में लड़की के पिता नत्थू सिंह ने विजय सिंह के खिलाफ मारपीट तथा दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष बढ़पुरा कमलेश यादव ने बताया कि लड़का पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए शादी से इनकार कर दिया। रिपोर्ट दर्ज का मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें