एसएसपी ने शनिवार की शाम शहर में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ संदिग्ध लोगों की तलाशी कराई। चेकिंग अभियान से पूरे शहर में हड़कंप की स्थिति रही।
शनिवार की शाम एसएसपी मंजिल सैनी भारी पुलिस फोर्स के साथ ईदगाह चौराहा पहुंचीं। उन्होंने उधर से गुजर रहे संदिग्ध लोगों तथा बाइक पर तीन सवारी चलने वालों की चेकिंग कराई। इसके बाद वह महेरा चुंगी पहुंचीं।
उन्होंने रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में संचालित वाहन स्टैंड, स्टेशन बजरिया में दुकानों की चेकिंग कराई। अभियान से स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान स्टेशन बजरिया में उन्होंने एक व्यक्ति की रायफल जब्त की। जिसके पास रायफल थी, उसके नाम लाइसेंस नहीं था। बाद में लाइसेंसधारी के आ जाने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ा गया।
उक्त लाइसेंस जसराना के पूर्व विधायक के भाई के नाम पर था। इसके बाद एसएसपी ने बस स्टैंड, भरथना चौराहा सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर अभियान को चलवाया। चेकिंग में शहर के चौकी इंचार्जो के अलावा क्यूआरटी के जवान शामिल रहे।