जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराते मरीज व गुरूवार को जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। तीन दिन की बारिश के बाद मौसम में एक बार फिर से बदलाव हो गया। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को पांच डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उधर, मौसम में बदलाव से अस्पाल में मरीजों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।
गुरुवार को आर्द्रता 48 प्रतिशत होने से उमस ने लोगों को बेचेन कर दिया। जहां एक दिन पहले तक मौसम में आई ठंडक से मौसम सुहाना हो गया था। वहीं, अब उमस में न तो घर में लगे पंखे और कूलर में चैन मिल रहा है न ही घर के बाहर।
ऐसे में कोई उल्टी दस्त की चपेट में आ रहा है तो कोई चर्म रोग से ग्रस्त हो रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन की अपेक्षा गुरुवार को मरीजों की संख्या अधिक रही। जिल अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को डेढ़ सौ से अधिक लोग इलाज कराने के लिए पहुंचे। जिनमें सबसे ज्यादा मरीज उल्टी-दस्त और चर्म रोग के थे। वहीं कुछ लोग जुकाम, बुखार से भी पीड़ित दिखाई दिए।