फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: यूजीसी बिल लागू किया जाए, बरकरार रहे आरक्षण

Thu, 24 Sep 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। यूजीसी और आरक्षण के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कानपुर मंडल अध्यक्ष लकी आजाद की अगुवाई में कार्यकर्ता मुख्य बाजार में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला, जो मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड चौराहे तक पहुंचा। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम के ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने यूजीसी बिल लागू करने और आरक्षण को बनाए रखने की मांग की। मंडल अध्यक्ष लकी आजाद ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य संबंधित बिल को लागू कराने और आरक्षण को बरकरार रखने की मांग सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ मिलकर आरक्षण समाप्त करने की बात करने वालों का राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने लोगों से ऐसी बातों में नहीं आने की अपील की। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम श्वेता मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
डीएम को ज्ञापन देने पर अड़े कार्यकर्ता, धरने पर बैठे
इटावा। आजाद समाज पार्टी के नेता कार्यकर्ता दोपहर लगभग 12ः30 बजे जुलूस लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और वह डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को ज्ञापन देने जाने लगे। इसपर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भीड़ को अंदर जाने से रोक दिया और सिर्फ चार लोगों को ही डीएम कार्यालय में जाने को कहा। इसपर पार्टी नेता नाराज हो गए और उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर और सीओ सिटी अवनीश कुमार ने उन्हें काफी समझाया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे। काफी देर चले हंगामे के बाद वह एसडीएम श्वेता मिश्रा को ज्ञापन देने को राजी हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें