फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वालों के शोर मचाने पर छत पर चढ़े चोर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में शुक्रवार रात छत के रास्ते घुसे चोर की चहलकदमी सुन गृहस्वामी जाग गया। चोर को देख शोर मचाया तो वह भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोर का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गृहस्वामी श्याम सुंदर ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे वह परिवार के साथ सो रहे थे तभी छत पर चहलकदमी सुनी। वह ऊपर गए तो एक युवक छत पर था। परिवार के लोगों ने उसे ललकारा तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
ग्रामीणों ने बताया कि बकेवर क्षेत्र में चोरियां बढ़ गईं हैं। जितनी भी हो रही हैं रात को बिजली कटौती के दौरान ही होती हैं। यह चोर भी घर में तब घुसा जब बिजली नहीं आ रही थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। बिजली कटौती के दौरान गश्त और बढ़ा दी जाएगी। इसमें ग्राम सुरक्षा समितियों का सहयोग लिया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों से संदिग्धों की सूचना मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें