कोतवाली क्षेत्र के कोठी कैस्त स्थित केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की कॉलोनी में शनिवार को आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने छापेमारी की। टीम ने 50 लीटर बरामद की। जबकि आरोपी भाग निकले।
आबकारी निरीक्षक विमलेश कुमार यादव के साथ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह ने चार आवासों में छापेमारी की। टीम को ढाई सौ लीटर लहन गर्म अवस्था में मिला, जिसे नष्ट किया गया।
वहीं करीब 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक विमलेश कुमार यादव ने बताया कि पकड़ी गई कच्ची शराब को सील कर दिया गया है। भागे हुए शराब निर्माताओं की गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं।