फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज किए गए दस ओवरलोड ट्रक

Sun, 24 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ वीके सिंह ने पुलिस बल के साथ शनिवार रात ऊसराहार तिराहे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दस ट्रक सीज किए गए। चेकिंग की कार्रवाई से ट्रक चालकों में अफरातफरी रही। रातभर ओवरलोड ट्रक जहां-तहां सड़क किनारे खड़े रहे।
विज्ञापन



बताते चलें इन दिनों ऊसराहार से ओवरलोड वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से हो रहा है।  इस क्षेत्र में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे आगरा से लखनऊ का निर्माण चल रहा है । जिसका प्लांट भी ऊसराहार से कन्नौज लोहिया पथ मार्ग पर सौरिख के  पास है। जिसमें प्रतिदिन कई सौ ट्रक गिट्टी और मौरंग के पहुंचते हैं।

 साथ ही आगरा से लेकर इटावा तक के ऐसे वाहन जिन्हें लखनऊ और कानपुर जाना होता है वह इसी मार्ग से गुजरते हैं। क्योंकि इस मार्ग पर जहां दूरी कम पड़ती है वहीं ट्रक चालकों को टोल टैक्स की भी बचत होती है।
विज्ञापन


इस पर शनिवार को एआरटीओ वीके सिंह ने तहसीलदार ताखा विजय यादव एवं थानाध्यक्ष जेपी यादव के साथ रात दस बजे ऊसराहार तिराहे पर ओवलोड वाहनों की चेकिंग की। भरथना से आ रहे गिट्टी और मौरंग से भरे ट्रकों को रोककर चेक किया गया। सभी वाहन ओवरलोड निकले।

 कई ट्रकों पर तो ट्रक की बाडी से भी ऊंची गिट्टी और मौरंग लदी हुई थी । ओवरलोड ट्रकों को एआरटीओ वीके सिंह ने सीज कर दिया।  रात बारह बजे तक चले इस अभियान में दस ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया।  जिसमें सबसे ज्यादा संख्या गिट्टी और मौरंग से भरे ट्रकों की थी।

 रात बारह बजे तक ऊसराहार में चेकिंग अभियान की सूचना पूरे जनपद फैल गई । ओवरलोड वाहनों के चक्के जहां थे वहीं थम गए। सुबह चार बजे तक जैसे ही चालकों को पता चला एआरटीओ चले गए हैं।  वैसे ही सारे ओवरलोड ट्रक  निकलने लगे।  पकड़े  गए सभी वाहनों को थाने के आसपास ऊसराहार भरथना मार्ग पर खड़ा कर दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें