फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव निशान अब बस बनाए सपा: अशोक

Sun, 14 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सरसईनावर के रामलीला मैदान में रविवार को हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से दुर्वेश शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि सपा को अब अपना चुनाव चिन्ह बदलकर बस कर लेना चाहिए। क्योंकि साइकिल पर उनका कुनवा सवार नहीं हो पा रहा है। एक ही परिवार के लोग लोकतंत्र को लूटकर ब्लाक प्रमुख से लेकर मुख्यमंत्री पद पर बैठ गए हैं जिससे प्रदेश में घोर अराजकता का माहौल है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
 
पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने कहा कि थानों से लेकर तहसील हर जगह लूट मची है।  आम आदमी को सुरक्षा देने में सपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। बसपा शासन में प्रत्येक नागरिक की अस्मिता सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मंडल कोआर्डिनेटर जसकरन सिंह कठेरिया ने कहा कि समाज के हर वर्ग को सम्मान और सुरक्षा का वादा सिर्फ बसपा सरकार में ही मिलता है। इस मौके पर सतीश जाटव, रामजी शुक्ल, रजनीश पोरवाल, जिलाध्यक्ष वीके जाटव, वीरू भदौरिया, रजनीश पोरवाल, राघवेंद्र गौतम, रूकम सिंह राजपूत, शैलेश प्रताप सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।  सभा का संचालन जसकरन सिंह कठेरिया ने किया । 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें