टीचर्स क्लब के सदस्य जसवंतनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय जनकपुर के सहायक अध्यापक अमित कुमार ने कक्षा पांच के शिवम यादव को पढ़ाने-लिखाने के लिए गोद लिया है। उन्होंने बालक को कापी, पेन, पेंसिल और बैग दिया।
उन्होंने कहा कि वह इस बच्चे को अलग समय देकर पढ़ाएंगे। इसके अलावा पढ़ाई लिखाई का सारा खर्च भी वही उठाएंगे। बालक के पिता उमेश चंद्र ने कहा कि इसी तरह दूसरे अध्यापक भी गरीब बच्चों को गोद लेकर उनका सारा खर्च उठाएं तो गरीबों के बच्चे भी अच्छी शिक्षा हासिल कर लेंगे।
प्रधानाध्यापक शचेंद्र कुमार तोमर ने कहा कि इस तरह से और लोग भी आगे आएंगे। प्रधान डा. दयाराम यादव ने कहा कि पूरी ग्राम पंचायत में अध्यापक एक-एक बच्चे को गोद लें। इस मौके पर टीचर्स क्लब के अध्यक्ष शशी भूषण यादव, महामंत्री अवनींद्र जादौन आदि मौजूद रहे।