फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिये गई छात्रा के साथ दुष्कर्म

Wed, 20 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए खेतों पर गई एक छात्रा के साथ गांव के दो युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक भाग गए।
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता ने पूरी घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। परिजन उसे लेकर थाने गए। मामा की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

कानपुर देहात के एक गांव की छात्रा (19) लवेदी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के पास रहकर एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। रविवार की शाम को वह खेतों पर शौच के लिए थी।
विज्ञापन


तभी एक गांव के व एक पड़ोसी गांव के युवक ने उसे दबोच लिया। दोनों युवकों ने उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक भाग गए। युवती घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मामा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस ने युवकों की तलाश के लिए दबिश भी दी लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पीड़िता को मेडितस कराने के लिए भेजा है। एसओ लवेदी सुशील कुमार योगी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें