फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नींबू की खटास हुई महंगी, टमाटर भी हुआ लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सब्जियों पर भी महंगाई का असर दिख रहा है। नींबू 200 रुपये प्रति किलो से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं टमाटर और लाल हो गया है। शिमला मिर्च में भी महंगाई की गर्मी चढ़ गई है। बरसात के कारण मंडी में सब्जियों का कम पहुंचना भी इनके दाम बढ़ने की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले तक दुकानों पर सब्जियों की खरीदारी के बाद 30 से 40 ग्राम मिर्च यूं ही दुकानदार झोले में डाल देते थे। अब मिर्च के दाम भी 80 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं तो बिना वजन और कीमत मिले मिर्च को नहीं दिया जा रहा। दुकानदारों के अनुसार महंगाई के कारण ज्यादातर ग्राहक मिर्च 50 से 100 ग्राम तक ही खरीद रहे हैं।
शिमला मिर्च के भाव 40 प्रतिशत बढ़ गए हैं तो नीबू के दाम भी घट नहीं रहे हैं। टमाटर भी 50 प्रतिशत और महंगा हो गया है। इससे टमाटर की कमी से सब्जियों का स्वाद घट गया है। इकदिल निवासी उपमा देवी ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई पर इसका असर पड़ रहा है। पक्केबाग के सब्जी विक्रेता ओमपाल ने बताया कि बारिश की वजह से भी मंडी में सब्जियां कम आ पा रही हैं। इस वजह से कुछ सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। इससे बिक्री भी घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





टमाटर - 30 - 20 भिंडी - 80 - 60
तोरई - 80 - 60
अदरक - 120 - 80
शिमला मिर्च - 80 - 60
परवल - 200 - 80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें