फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी विशेषज्ञों को हर महीने भेजी जाएगी सफारी की रिपोर्ट

Sat, 20 Feb 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लायन सफारी में चल रही एनिमल वेलफेयर एंड एनरीचमेंट कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला में अंतिम दिन लंदन के विशेषज्ञों ने लायन सफारी के कर्मचारियों व कीपरों को शेरों को स्वस्थ रखने संबंधी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन



इस दौरान बताए गए प्रयोगों का प्रदर्शन करके भी दिखाया गया। विशेषज्ञों ने अगले दो महीने का प्लान भी तैयार किया है जो यहां लागू होगा और इसक ी रिपोर्ट प्रतिमाह विदेशी विशेषज्ञों को भेजी जाएगी। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव रूपक डे भी शामिल हुए।


कार्यशाला में विदेशी प्रशिक्षक मार्क किंग्सटन जोन्स एवं क्रिस्टोफर  जॉन हेल्स ने शरों को स्वस्थ रखने के गुर सिखाते हुए ब्रीडिंग सेंटर पर कई प्रयोग करके सफारी कर्मचारियों व कीपरों को दिखाए। विशेषज्ञों ने कर्मचारियों को हाई वायर, पोल फीड, सेंट, माउन्ड, क्यूब रोप मंकी फिनिस्ड, ड्राई लीव हीप, हाई पोल शेक, हाई पोल आइस क्यूब आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन




 जिनसे शेरों को व्यस्त रखा जा सकता है, जिससे उनकी खोजने की प्रवृत्ति को सक्रिय रखा जा सके। विशेषज्ञों ने बताया कि वह किस तरह से शेरों को शारीरिक व्यायाम करा सकते हैं। कार्यशाला में अब तक बताए गए तरीकों का एक बार फि र से प्रदर्शन किया गया, जो पूरी तरह से सफल रहा और शेर शेरनी उसमें खुश दिखाई दिए।


दोपहर बाद नये नये प्रयोगों के बारे में कीपरों को बताया गया तथा उनसे इन सब को इस्तेमाल करने के लिए कहा गया तथा हर माह उनकी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया। कार्यशाला में दिये गये प्रशिक्षण के आधार पर अगले दो माह तक के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है, जिसको क्रियान्वित कराया जायेगा।


कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यशाला में लायन सफारी के निदेशक संजय श्रीवास्तव, उप निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल, सलाहकार डॉ. भुवा, उप निदेशक डॉ. अरविंद त्रिपाठी, सहायक वन संरक्षक नाथूराम सिंह, बायोलॉजिस्ट आरबी उत्तम, क्षेत्रीय वन अधिकारी एके मिश्रा, सोसाइटी फार कंर्जवेशन ऑफ नेचर के महासचिव डॉ. राजीव चौहान के अलावा लायन सफारी, कानपुर प्राणी उद्यान व लखनऊ प्राणी उद्यान के कीपरों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें