फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिना अनुमति नहीं निकल पाएगा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी की है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन

बैठक में बिना अनुमति कोई जुलूस नहीं निकालने की हिदायत दी गई। ताजियों की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट निर्धारित मानक के अनुरूप होगी। जुलूस के दौरान डीजे और साउंड की आवाज भी मानक के अनुसार रखनी होगी। जिलाधिकारी ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कोई नया रूट डायवर्जन नहीं किया जाएगा।
नगर पालिका और विद्युत विभाग को जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई, पानी और स्ट्रीट लाइट की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा गया। अधिशासी अधिकारी विद्युत को लटकते बिजली के तारों को तत्काल ऊंचा कराने का निर्देश मिला। इससे ताजिए निकालते समय कोई हादसा नहीं होगा। छुट्टा गोवंशों को तत्काल ग्रामीण गौशालाओं में भिजवाने को भी कहा गया। जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित होगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सभी आयोजकों को समय से जुलूस की अनुमति लेने को कहा। बिना अनुमति कोई आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में पुलिस आरक्षियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश मिले। उन्हें स्वयं लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने को कहा गया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कुछ मुद्दे उठाए। उन्होंने ताजिया जुलूस मार्ग पर लटके बैनर-पोस्टर हटाने की मांग की। टूटी सड़कों और तिरछे बिजली के खंभों को भी ठीक कराने को कहा। इससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका नहीं रहेगी। बैठक में एडीएम बिपिन कुमार, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र, डीपीआरओ रोहित कुमार, ईओ संतोष कुमार मिश्र, उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, यमन रिंकू चौधरी, रजीत सिंह कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें