फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सभासदों ने लगाया समाजसेवी संस्था पर झूठा श्रेय लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बा के मोहल्ला नेविलगंज मार्ग के निर्माण कार्य के श्रेय को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। वार्ड के सभासदों ने एक समाजसेवी संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की निंदा की है। सभासदों ने संस्था पर सस्ती लोकप्रियता के लिए झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सभासदों ने बताया कि नेविलगंज मार्ग उनके वार्ड 19 के अंतर्गत आता है। वे वर्ष 2023 से सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। इस संबंध में अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया गया। समाधान दिवस के माध्यम से भी जनसमस्या से अवगत कराया गया। बीते माह सड़क के सीसी निर्माण को स्वीकृति मिली थी। 10 जून को पालिकाध्यक्ष अजय यादव ने मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। सभासदों का कहना है कि समाजसेवी संस्था पूरे निर्माण का श्रेय स्वयं ले रही है।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रचार आयाम प्रमुख कानपुर प्रांत निशांत पोरवाल ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि भरथना इकाई के कुछ पदाधिकारी उसी मोहल्ले के निवासी हैं। इन पदाधिकारियों ने बैठक में सड़क निर्माण की मांग रखी थी। भरथना इकाई के सचिव हिमांशु गुप्ता ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर सड़क की मांग की थी। भूमि पूजन के दिन भरथना इकाई के पदाधिकारी भी इसमें शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें