फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित के घर में घुसकर की तोड़फोड़

विज्ञापन
फोटो संख्या 25 जिला अस्पताल में घायल अनुज - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बसरेहर क्षेत्र के किल्ली गांव में जमीन के विवाद के चलते हुई महिला की हत्या पर घायल बेटे ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

बहन नमिता के साथ जिला अस्पताल में मौजूद घायल अनुज ने कहा कि पुलिस न सिर्फ उसकी बात को अनसुना किया बल्कि उसके ही घर में जाकर तोड़फोड़ भी की।
मालूम हो कि किल्ली गांव में खेत की जमीन को लेकर परिवार के भाई नवाब सिंह व अर्जुन सिंह में विवाद चला आ रहा।
बुधवार को इस विवाद ने तब खूनी रंग ले लिया, जब खेत पर बकरी चराने को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए।
नवाब सिंह की पत्नी राजेश्वरी अपने बेटे अनुज व बेटी नमिता के साथ थाने में शिकायत करके लौट रही थी। तभी तीनों पर हमला हुआ। जिसमें राजेश्वरी देवी की मौत हो गई, जबकि अनुज व नमिता घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
अनुज ने पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। कहा कि जब वह मां के साथ थाने पहुंचा था। तब वहां दूसरा पक्ष भी पहले से मौजूद था। पुलिस ने उसकी तहरीर पर तत्काल कार्रवाई की होती तो उसकी मां की आज मौत न हुई होती।
विज्ञापन

हमलावरों ने पीछा करके घेर लिया और पीट पीटकर हत्या कर दी। अनुज ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने रात में उसके घर जाकर तोड़फोड़ भी की।
इस संबंध में सैफई पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी। किसी ग्रामीण ने गुमराह कर दिया। इसलिए पुलिस गलत घर में घुस गई थी। तोड़फोड़ का आरोप झूठा है।
एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि किल्ली गांव में नवाब सिंह व अर्जुन सिंह एक ही परिवार के है। नवाब सिंह की पत्नी, बेटा और बेटी पर थाना से लौटते वक्त दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने हमला किया है।
इस मामले में गुरुवार को छह लोगों को नामजद किए गए हैं। कुछ लोग पुलिस की हिरासत में भी हैं। जो भी साक्ष्य मिलेंगे। उस आधार पर कार्रवाई होगी। जल्द ही सभी दोषी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
आश्वासन पर हुआ महिला का अंतिम संस्कार
गुरुवार की दोपहर बाद जब मृतक महिला राजेश्वरी का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजनों में गुस्सा फूट पड़ा। शव को गांव में रखकर आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। सीओ सैफई चंद्रपाल सिंह, वैदपुरा, बसरेहर व चौबिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज परिजनों को समझाया। जिसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ सैफई ने परिजनों की तहरीर लेकर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें