फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लूट की सूचना से रातभर बेहाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कार से ढाई लाख रुपये की लूट हो जाने की सूचना पर कई थानों की पुलिस रात भर परेशान रही। पुलिस की जांच में लूट की सूचना फर्जी निकली।
विज्ञापन

मामला शराब के नशे में गाड़ी को आगे पीछे करने को लेकर मारपीट होने का था। जिस पर नशेबाज ने पुलिस को ढाई लाख रुपये के लूट की सूचना दी थी।
बुधवार की रात्रि में करीब साढ़े दस बजे पुलिस को एक व्यक्ति ने अपने साथ कस्बा लखन की बाईपास तिराहा पर बाइक सवार लोगों द्वारा मारपीट कर ढाई लाख रुपये लूटने की सूचना दी।
लूट की सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह डायल और लखना चौकी पुलिस कुछ ही देरी में मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके पर लूट की सूचना देने वाला लखना इंद्रा कालोनी निवासी हितेंद्र शर्मा बाईपास पर कार के साथ खड़ा मिला।
विज्ञापन

लूट की सूचना मिलने पर सीओ भरथना साधुराम भी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लूट की सूचना पर घेराबंदी की तथा बाइक सवार लुटेरों का भी पीछा किया।
पुलिस ने जब ढाई लाख रुपये की लूट की सूचना देने वाले की बारे में छानबीन की तो मामला सामने आया कि शराब के नशे में कार सवार को उसके परिचितों के बीच आगे निकलने को लेकर विवाद हो गया था।
इसके बाद बाइक सवार युवक के साथ मारपीट करने की बात सामने आई। सीओ भरथना साधुराम ने बताया कि लूट की सूचना देने वाला व्यक्ति हितेंद्र शर्मा हनुमंत पुरा चकरनगर में एक गैस एजेंसी पर मैनेजर के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन

उसके द्वारा लूट की सूचना दी गई थी। नशे में कार से आया था। हितेंद्र के द्वारा दिए गए बाइक के नंबर का जब पता लगाया गया तो वह उसके ही परिचित निकले।
छानबीन की पूछताछ के लिए गैस एजेंसी मालिक को भी बुलवाया गया, तो गैस एजेंसी का ढाई लाख रुपये कार्यालय में रखे मिले। गैस एजेंसी मालिक ने रुपये लूटने की बात से इनकार कर दिया।
जब पुलिस ने दोनों पक्षों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों के बीच शराब के नशे में गाड़ी निकालने में कहासुनी होने पर मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें