बकेवर/भरथना। अलग-अलग क्षेत्रों में वृद्धा और वृद्ध ने खुदकुशी कर ली। वृद्धा ने फांसी लगाई तो वृद्ध ने जहर खा लिया।
बकेवर थाना क्षेत्र के भवानीपुरा गांव निवासी रामदेवी (74) पत्नी स्व.नेकराम दोहरे की लगभग दस बीघा जमीन है और उनके चार पुत्र हैं। मंगलवार सुबह को वृद्धा ने घर में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। वृद्धा का बेटों से जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद था।
भरथना थाना क्षेत्र के छोला गांव निवासी सुघर सिंह (60) की सोमवार की रात करीब साढे़ आठ बजे तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने जिला अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार को मौत हो गई। बहू अंजली ने बताया कि ससुर ने शराब के नशे में चूहे मार दवा खा ली थी।