सिंचाई खंड उ.प्र. के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार पांडेय व प्रांतीय महामंत्री अवधेश कुमार मिश्रा के मंगलवार को नगर आगमन पर संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
इस मौके पर कर्मचारियों ने उनके समक्ष समस्याएं रखी। प्रांतीय पदाधिकारियों ने समस्या का निराकरण कराने के लिए उचित पहल करने का भरोसा दिया।
स्वागत समारोह का आयोजन सिंचाई विभाग के भोगनीपुर प्रखंड कार्यालय में किया गया। यहां इटावा, भोगनीपुर, औरैया और नलकूप प्रखंडों के पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत किया।
प्रांतीय मंत्री उमाशंकर गुप्ता एवं मंडल मंत्री प्रदीप कुमार सक्सेना ने कहा कि सींचपालों के 85 प्रतिशत पद रिक्त हैं। शेष 15 प्रतिशत सींचपालों से क्षमता से अधिक कार्य लिया जा रहा है। उन्हें तीन से चार चौकियों पर व्यवस्था देखनी पड़ रही है। इसके लिए कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक भी नहीं दिया जा रहा।
सींचपालों की भर्ती के शासन स्तर पर यह मसला उठाना चाहिए। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष त्रिनेत्र सिंह यादव, अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, कुंवर सिंह, रामबरन सिंह मौजूद रहे।