फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से मुक्त हुआ नया बस स्टैंड तिराहा

Sat, 28 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी की बाउंड्री से सटे अतिक्रमण को हटाने के बाद शनिवार को इसी मार्ग पर बस स्टैंड तिराहे तक अभियान चलाया गया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित कुमार भट्ट के सख्त रुख के चलते महाबली बेखौफ होकर गरजा।
विज्ञापन


जहां भी अतिक्रमण नजर आया, उसे जमींदोज कर दिया गया। सड़कों की चौड़ाई देखकर लोग अचरज में पड़ गए। क्योंकि वर्षों बाद दुकान के आगे की नालियां नजर आ रही थीं। राहगीरों ने इस अभियान की काफी सराहना की।
प्रशासन के सहयोग से नगर पालिका का अतिक्रमण विरोधी अभियान शनिवार को भी जारी रहा।

इसकी अगुवाई एक्सट्रा मजिस्ट्रेट श्री भट्ट कर रहे थे। एक दिन पूर्व चौधरी पेट्रोलपंप के सामने तिराहे को अतिक्रमण से मुक्त किया गया था। शनिवार को उसके आगे से शुरुआत हुई। सबसे पहले आफीसर्स कालोनी के अगल-बगल में टट्टर डालकर अस्थाई कस्बा किए दुकानों को ढहाया गया। यहां ज्यादातर मोटर मैकेनिक की दुकानें थीं।
विज्ञापन


थोड़ा आगे बढ़ने पर ओवरब्रिज के नीचे से खोखा दुकानों को हटाया गया। बगल में ही सेतु निगम ने दफ्तर बनाकर सड़क पर कब्जा कर रखा था। एसडीएम ने उसे भी ढहाने के निर्देश दिए। सेतु निगम के एई मुकेश गुप्ता ने कुछ मोहलत मांगी तो एसडीएम ने रविवार तक की मोहलत दे दी।

इसके बाद पास में ही गुरुद्वारे के बाहर बनी दुकानों के ऊपर पड़ी टीन की चादरों को बुलडोजर से ढहाया गया। यहां कुछ दुकानों पर बुलडोजर चल गया था। इसके बाद दुकानदारों ने एकत्र होकर खुद ब खुद इन चादरों को हटाने की बात कही और कुछ समय की मोहलत मांगी। एसडीएम ने उन्हें भी रविवार तक का वक्त दे दिया। साथ ही सख्त हिदायत दी कि अगली बार उनकी कोई सुनवाई नहीं होगी।

महाबली सड़क के दोनों ओर टीन की चादरें हटाते हुए आगे बढ़ता रहा। बंद हो चुके फर्रुखाबाद रेलवे फाटक पर तो दुकानदारों ने नालियों के आगे करीब आठ-दस फीट तक जगह घेर रखी थी। इसके बाद यहां हरेक दुकान के बाहर तनी टीन की चादरों को महाबली ने जमींदोज कर दिया। यहां मिठाई, मोबाइल रिचार्ज, बैट्री आदि की दुकानें थीं। यहां जब नालियां खोली गईं तो ठसाठस भरी मिलीं। नालियां खुलते ही पूरे इलाके में बदबू फैल गई। वर्षों से यह नालियां बंद पड़ी थीं।

शनिवार को अभियान थमने से पहले नया बस स्टैंड तिराहे को भी अतिक्रमण से मुक्त करा दिया गया। दुकानाें के आगे से अतिक्रमण हटने पर जब जगह उभर कर सामने आई तो लोग आश्चर्य में पड़ गए कि किस कदर सरकारी जमीन को दुकानदारों ने घेर रखा था। अभियान के दौरान जलकल अभियंता एमएल सचान, नगरपालिका जेई किशोरी सिंह, कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम समेत पर्याप्त पुलिस बल और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें