फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली हुआ शेरनी जेसिका का शावक का नाम

Tue, 20 Feb 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
लायन सफारी में शेरनी जेसिका शावक सुल्तान के साथ (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लायन सफारी में शेरनी जेसिका का तीसरा शावक बाहुबली कहलाएगा। हालांकि शावक का विधिवत नामकरण नहीं किया गया है। परंतु सफारी में सारे लोग उसे बाहुबली कहने लगे हैं। शेरनी जेसिका के तीन शावक सफारी की शान बने हुए हैं। दो शावकों का नाम तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पसंद के आधार पर किया गया था। दोनों शावक सिंबा और सुल्तान अब एक साल से अधिक के हो चुके हैं। तीसरे शावक को इसी 15 जनवरी को जेसिका ने जन्म दिया था। इसका नामकरण अभी नहीं हुआ था। परंतु अब यह शावक बाहुबली के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


सफारी पार्क के निदेशक का तबादला
शासन ने इटावा सफारी पार्क के निदेशक पीपी सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें वन संरक्षक बरेली के पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर बरेली के विनोद कृष्ण सिंह को इटावा भेजा गया है। पीपी सिंह प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद जुलाई में इटावा आए थे। उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें