फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: साधु को बाल पकड़कर घसीटा फिर डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह दो संविदा सफाई कर्मचारियों ने एक साधु को पहले बाल पकड़कर काफी दूर तक घसीटा, बाद में उस पर कई डंडे बरसाए। इस दौरान किसी यात्री ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। जीआरपी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दो सफाई कर्मियों को पकड़कर उनके खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

स्टेशन के बाहर देवेंद्र बाबू निवासी ग्राम बहादुरपुर अगोठिया थाना कोतवाली औरैया बैठे थे। वह यहां मंदिर आदि स्थानों पर मिलने वाली दक्षिणा आदि लेकर गुजर-बसर करते हैं। वह दक्षिणा में मिली खाद्य सामग्री खा रहे थे। यह देख रेलवे स्टेशन की सफाई का जिम्मा संभाल रहे संविदा कर्मी विक्की झा निवासी ग्राम हरिप्रसाद थाना जनदाहा जिला वैशाली बिहार व शिव कुमार निवासी अडौली थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर ने साधु से गंदगी करने को लेकर अभद्रता शुरू कर दी।
आरोप है कि साधु देवेंद्र बाबू ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। बाद में एक युवक उनके बाल पकड़कर घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। बाद में दूसरे युवक ने उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। सबसे मजे की यह रही कि इतना सब होता रहा लेकिन आरपीएफ व जीआरपी टीम ने साधु को बचाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

इस दौरान पास खड़े किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बुधवार सुबह जीआरपी निरीक्षक जितेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने दोनों संविदा सफाई कर्मियों को रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें रेलवे की टूंडला कोर्ट में पेश किया गया। यहां उन्हें दो निजी मुचलके भरवाकर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें