फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्टेटस लगाकर गायब हुआ युवक मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। मोबाइल पर आत्महत्या का स्टेटस लगाकर गायब हुआ युवक परिजनों को देर रात इटावा शहर में मिला। उसका मोबाइल जब ऑन हुआ तब उसके परिवार को उसकी लोकेशन मिली। संपर्क होने के बाद परिवार के लोग उसे अपने साथ जालौन ले गए।
विज्ञापन

जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव भिटौरा निवासी राघवेंद्र सेंगर लवेदी क्षेत्र के नबादा गांव में ससुराल है। पत्नी से दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा है। उसी मामले में युवक इटावा वकील से मिलने गया था। शाम को घर लौटते वक्त बकेवर के लखना रोड पर स्थित 50 शैया अस्पताल पहुंचा।
यहां ओपीडी गेट के पास बाइक खड़ी कर गायब हो गया। उसने मोबाइल पर आत्महत्या का स्टेटस लगा लिया। इसे देख परिवार के लोग चिंता में आ गए। उन्होंने बकेवर पुलिस को सूचित किया। रात भर युवक की तलाश हुई। सीसीटीवी देखकर युवक की तलाश शुरू की गई। देर रात जब उसने अपना मोबाइल ऑन किया तो जाकर परिजनों को उसके बारे में जानकारी हुई। संपर्क होने पर परिवार के लोग इटावा पहुंच गए और बस स्टैंड पर युवक मिल गया। परिवार के लोग उसे अपने साथ जालौन भिटौरा ले गए। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि परिजनों ने गायब युवक के मिलने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें