चंदगीराम स्टेडियम में खेलती आंध्र प्रदेश व असम की हाकी टीमें।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश हाकी के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम सैफई में हो रही छठवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हाकी चैंपियनशिप में रविवार को कई मैच खेले गए। इस दौरान हाकी खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
पहला मैच तमिलनाडु एवं हाकी जम्मू एंड कश्मीर के मध्य खेला गया, जो 2-2 की बराबरी पर रहा। दूसरा मैच हाकी बिहार एवं हाकी मध्य भारत के मध्य खेला गया, जिसमें बिहार की टीम ने मध्य भारत को 3-1 से हराया।
तीसरा मैच आंध्र प्रदेश एवं असम के मध्य खेला गया। इसमें आंध्र प्रदेश की टीम ने असम को 7-4 से हराया। चौथा मैच पांडुचेरी एवं बैंगलुरु के मध्य खेला गया। इसमें बैंगलुरु की टीम ने पांडुचेरी को 8-3 से हराया।
प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रुप से पूर्व ओलंपियन एवं इंडिया टीम के सलेक्टर सैयद अली, टूर्नामेंट टैक्नीकल डायरेक्टर मनीष गौड़ के अलावा लईक अहमद, अविनाश श्रीवास्तव, आरके शर्मा, राजेश कुमार सोनकर, राहुल सिंह, राममिलन, डॉ. मंजूर आलम अंसारी, मो. जियाउर्रहमान आदि मौजूद रहे।