फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के कमरों में लटके थे ताले, गंदगी देख भड़कीं डीएम

विज्ञापन
चकरनगर के राजपुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करतीं डीएम और सीडीओ। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। चकरनगर ब्लॉक में चल रहे विकास कार्य और स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम श्रुति सिंह को काफी खामियां मिलीं। राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में कमरों पर ताले लटके और गंदगी देख स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम चकरनगर ब्लॉक के निर्माणाधीन चांदई स्टेडियम पहुंचीं। 56 लाख की लागत से बन रहे स्टेडियम का कार्य 28 फरवरी 2021 तक पूरा किया जाना है। निर्माण कार्य करा रही संस्था को गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचीं। यहां पर स्टाफ ड्यूटी रूम, आपरेशन थियेटर कक्ष, औषधि स्टोर, आयुष कक्ष में ताले लगे थे। यह नजारा देख डीएम का पारा हाई हो गया और उन्होंने एमओआईसी डॉ. विनोद शर्मा को बुला कर ताला खुलवाया तो कमरों में गंदगी थी।
विज्ञापन

इस पर प्रभारी की जमकर क्लास ली और स्वास्थ्य सेवाओं में कतई लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए तत्काल साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। विकास खंड चकरनगर कार्यालय, ग्राम पंचायत सिंडौस में संचालित जमुनापारी बकरी केंद्र, अग्निशमन केंद्र चकरनगर ग्राम पंचायत अनेठा में संचालित गोशाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ राजा गणपति आर, डीडीओ दीनदयाल वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत कुमार पांडेय आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें