फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मजदूर ने पेड़ से फंदे लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। एक मजदूर ने का शव खेतों के पास नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही है।
विज्ञापन

सहसों क्षेत्र के गांव नीवरी निवासी महेंद्र सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सात वर्षीय बेटी नेत्रा, चार वर्षीय पायल और दो वर्षीय रौनक तीन बच्चे व पत्नी के साथ रहते थे। शुक्रवार शाम वह घर से कहीं चले गए। लौटे नहीं तो परिवार के लोगों ने तलाश की। सुबह आठ बजे खेतों के पास नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उनका शव लटका मिला।
सूचना पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों का कहना है कि महेंद्र गरीबी से परेशान थे। शराब के भी आदी थे। उनकी मौत से मासूम बच्चों की परवरिश को लेकर ग्रामीण चिंतित थे। सहसों थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें