फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: थानाध्यक्ष समेत 11 पुलिस कर्मी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। थाने में सीओ भरथना के निरीक्षण में थानाध्यक्ष समेत 11 पुलिस कर्मी गैरहाजिर मिले। अनुपस्थित होने का कारण पूछा गया है। तीन माह के रिकार्ड में मात्र पांच प्राथमिकी दर्ज होने पर भी जवाब लिया गया। एक भी एनसीआर दर्ज नहीं मिली। इसी कड़ी में समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

सीओ भरथना रामदबन मौर्य ने शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे थाना लवेदी का निरीक्षण किया। समाधान दिवस का जायजा भी लिया। मौके पर थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर भी नहीं थीं। वह बैंक गईं थीं उन्हें बुलाकर समाधान दिवस शुरू कराया गया। इसके बाद चंदपुरा से आए एक ग्रामीण ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। ड्यूटी स्टाफ रजिस्टर 32 कर्मचारियों के नाम थे लेकिन उपस्थित सिर्फ 21 थे। पिछले तीन माह का रिकॉर्ड मांगा जिसमें छह एफआईआर दर्ज मिलीं। एक भी एनसीआर दर्ज नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें