फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ठंडी पड़ने लगी एक्सपायर्ड इंजेक्शन मिलने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक्सपायर्ड इंजेक्शन मिलने के मामले में जांच की रफ्तार ठप पड़ गई है। प्रभारी मंत्री के आदेशों के बावजूद जांच टीम अब तक खाली हाथ है। छह दिन बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग यह तय नहीं कर पाया है कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाला असली गुनाहगार कौन है। ऐसा लग रहा है कि विभागीय अफसर इस गंभीर लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन

मामला तब तूल पकड़ा जब जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दिल के मरीजों को दिए जाने वाले एक्सपायर्ड इंजेक्शन मिले थे। प्रभारी मंत्री ने तत्काल जांच टीम गठित कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। छह दिन बाद भी जांच रिपोर्ट का न आना विभाग की मंशा पर सवाल उठाता है। जांच टीम केवल कागजी खानापूर्ति में जुटी है और किसी छोटे कर्मचारी पर ठीकरा फोड़कर मामले को रफा-दफा करने की तैयारी है।

-दवाओं के स्टॉक की जांच अब तक पूरी क्यो नहीं हुई।
- एक्सपायर्ड इंजेक्शन पहुंचना महज एक लिपिकीय त्रुटि मानी जा रही है।
-आखिर किसे बचाने के लिए जांच में देरी की जा रही है।

तीन सदस्यीय टीम अलग-अलग कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए गए है। इसकी अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। आज हॉफ डे था। शुक्रवार को रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद जिम्मेदार पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें