फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विशाल शिव बरात, नंदी पर भोलेनाथ की झांकी बनी मुख्य आकर्षण

Thu, 01 Oct 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 28::::कस्बा ऊसराहार में निकलती राम बारात। स्त्रोत- आयोजक
विज्ञापन
ताखा। युवा रामलीला महोत्सव समिति ने ऊसराहार कस्बे में विशाल शिव बरात निकाली। यह बरात श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। नंदी पर सवार भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी इसका मुख्य आकर्षण रही।
विज्ञापन

भगवान शंकर के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शिव बरात का भव्य स्वागत किया गया। बरात में एक दर्जन से अधिक सुसज्जित रथ शामिल थे। इन रथों पर भगवान गणेश और हनुमानजी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गई थीं। आकर्षक विद्युत सजावट और भक्ति संगीत ने पूरे कस्बे को भक्तिमय बना दिया।
बरात किशनी-बिधूना मार्ग और भरथना मार्ग सहित प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर झांकियों के दर्शन करते रहे। इस दौरान पूरा कस्बा हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार नरेंद्र कुमार मिश्रा ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को पुलिस बल तैनात कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें