फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मैदानी रामलीला में चौकस रहेंगी व्यवस्थाएं, होगा भव्य आयोजन

Thu, 01 Oct 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बे की विश्व प्रसिद्ध रामलीला की तैयारियों को लेकर गुरुवार को लंका भवन स्थित रामलीला मंच पर प्रशासनिक अधिकारियों और रामलीला समिति पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आयोजन को भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में रामलीला मंचन की रूपरेखा, कलाकारों की तैयारियों, झांकियों और धार्मिक कार्यक्रमों के क्रम पर चर्चा हुई। मंच सज्जा, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ दर्शकों के बैठने की सुविधा पर भी विचार विमर्श किया गया। एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने रामलीला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

प्रबंधक राजीव गुप्ता ने कहा कि समिति नगर की ऐतिहासिक परंपरा और आस्था को बनाए रखते हुए इस बार पहले से अधिक रोचक और बेहतर मंचन कराने का प्रयास कर रही है। व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह गौर ने बताया कि इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन परंपरागत ढंग से भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा। बैठक में सीओ आयुषी सिंह, एसडीओ राजेश कुमार, जेई कौशल पांडेय, ईओ श्याम वचन सरोज, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, राजीव माथुर, अनिल गुप्ता, राजकमल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें