फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Fri, 08 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते समिति के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनवमी के मौके पर राम जन्मोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर 15 अप्रैल को स्टेशन बजरिया से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां शामिल होंगी और बीच में श्रद्धालु झंडा लेकर चलेंगे, यह झंडा कालीबांह मंदिर पर चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन



यह जानकारी रामनवमी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने दी। बताया कि शोभायात्रा 15 अप्रैल शुक्रवार को रामनवमी के दिन शाम 04 बजे स्टेशन बजरिया स्थित शिवमंदिर से शुरू होकर कालीबांह मंदिर पहुंचकर पूर्ण होगी। शोभायात्रा में एक दर्जन झांकियां शामिल होंगी।


जिसमें एटा की दो विशेष नाग-नागिन का नृत्य व नवग्रह झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके साथ ही गणेश जी, शिवजी, परसुराम जी, शनिदेव, राधाकृष्ण, नरसिंह भगवान, सांईबाबा, मां दुर्गा, लक्ष्मण शक्ति, डांडिया, विष्णु लक्ष्मी, माखनचोरी, काली शिवजी, राधाकृष्ण रासलीला, रामदरबार की झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल होंगी। 
विज्ञापन



पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक केके राज, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद, नरेंद्र सिंह, विजय सक्सेना, आशीष तिवारी, अन्नू गुप्ता, ब्रजेश भदौरिया, मनोज मिश्रा, आलोक राज वाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें