फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Wed, 13 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते महोत्सव समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 17 अप्रैल को आचार्य सौभाग्य सागर महाराज के नगर प्रवेश से होगा। 19 अप्रैल को श्री पार्श्व नाथ दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मेें बड़ौत से आई दो दर्जन से ज्यादा झांकियां, सरदार बैंड व ऐरावत हाथी आकर्षण का केंद्र होगा। शहर में बड़ौत से मंगाए गए 80 द्वार शोभायात्रा के मार्ग पर भव्य रूप से सजाए जाएंगे। इन द्वारों पर जीवनोेपयोगी संदेश होंगे।
विज्ञापन



सभी कार्यक्रमों का आयोजन सौभाग्य सागर महाराज के सानिध्य में होगा। यह जानकारी महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजू जैन व महेश चंद्र रपरिया ने बुधवार को जैन मंदिर लालपुरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजू जैन ने बताया कि 17 अप्रैल को आचार्य सौभाग्य सागर महाराज के नगर प्रवेश पर जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। 18 अप्रैल को सुबह 06 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, भगवान महावीर स्वामी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।


लालपुरा धर्मशाला में दोपहर 02 बजे से जैन समाज की महिलाओं का भजन-कीर्तन होगा। 19 अप्रैल को सुबह 06 बजे जलाभिषेक पूजन के बाद 09 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। शोभायात्रा में शामिल ऐरावत हाथी भी लोगों को आकर्षित करेगा। दो प्राचीन रथों पर  भगवान महावीर स्वामी को लेकर सौर्ध इंद्र के रूप में महेश चंद्र रपरिया व ईशान इंद्र के रूप में अशोक कुमार जैन नगर भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन



इसके साथ ही पांच अन्य बैंड भी शोभा यात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा लालपुरा से शुरू होेकर राजागंज, नगरपालिका, पक्की सराय, तिकोनिया, नौरंगाबाद, साबितगंज, तहसील चौराहा होते हुए लालपुरा जैन मंदिर पर पहुंचकर पूर्ण होेगी। इसके बाद एसडी इंटर कालेज में वात्सल्य भोज होगा। सनातन धर्म इंटर कालेज में 19 अप्रैल को शाम 07 बजे से जीनत हिंदुस्तानी हलचल ग्रुप भोपाल द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।


20 अप्रैल को सुबह 07 बजे अभिषेक पूजन, दोेपहर 02 बजे से महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्र्यक्रम, शाम 06 बजे से गुरु भक्ति, आरती व शाम 07 बजे से दिनेश कौशल पार्टी द्वारा जादू का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद सम्मान समारोह के साथ महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव समिति अध्यक्ष ने शोभा यात्रा के दिन सभी जैन समाज के लोगों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। इसके साथ ही जिला प्रशासन से अहिंसा के इस पर्व के दिन मास मदिरा की दुकाने बंद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें