फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यूपी के साथ भेदभाव कर रही केंद्र सरकार’

Tue, 12 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यूपी के साथ भेदभाव कर रही है। भाजपा शासित राज्यों को केंद्र सरकार ने सूखा राहत के लिए पूरी मदद की, लेकिन उत्तर प्रदेश को कोई मदद नहीं की। सूबे की जनता आगामी विधान सभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन


वह सोमवार को जेल के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को सूखा से राहत देने के लिए केंद्र से मदद मांगी गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने प्रदेश की कोई मदद नहीं की। प्रदेश की सपा सरकार अपने संसाधनों से प्रदेश के किसानों की मदद कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अलावा 73 सांसद इसी प्रदेश की जनता ने चुनकर दिए है। लेकिन वह भी लोगों के हितों को अनदेखा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इटावा-मैनपुरी रेल लाइन का काम धीमी गति से चल रहा है। दो दशक बाद भी केंद्र सरकार इस परियोजना को समाप्त नहीं कर सकी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का काम काफी तेजी के साथ हो रहा है। इससे पहले उन्होंने जेल का निरीक्षण किया। उन्होेंने जेल की बैरकों में जाकर बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना । इसके अलावा जेल में बंदियों को दिया जाने वाला खाना भी देखा।

राम नगर फाटक पर ओवरव्रिज बनाए जाने के संबंध में उनका कहना था कि यदि रेलवे इसका प्रस्ताव देता है तो प्रदेश सरकार शीघ्र ही ओवरव्रिज बनाए जाने की स्वीकृत देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें