फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने किया सरकार का गुणगान

Tue, 31 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मुना पट्टी के ईकरी गांव में साइकिल यात्रा के समापन पर सभा को संबोधित करतीं विधायक सुखदेवी वर्मा। - फोटो : अमी उजाला
विज्ञापन
सपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को लेकर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने यमुना पट्टी के घार क्षेत्र के गांवो में साइकिल रैली निकाली। रैली लवेदी के चंद्रपुरा निहाल सिंह से प्रारंभ हुई और विभिन्न गांवों से होती हुई ईकरी पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई। साइकिल यात्रा का शुभारंभ विधायक सुखदेवी वर्मा व ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव राम गोविंद तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना की। रैली का नेतृत्व यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष फरहान शकील ने किया।
विज्ञापन



चंद्रपुरा के प्रधान रामकुमार परिहार, बहादुरपुर में ग्राम प्रधान महेश चौहान, भूरे यादव, शत्रुघ्न चौहान, ग्राम प्रधान दाउदपुर नरेंद्र तिवारी, अजय यादव ने रैली में शामिल लोगों को जलपान कराकर स्वागत किया। साइकिल रैली ग्राम ईकरी स्थित केदारनाथ विद्यालय में पंहुचकर जनसभा में तब्दील हो गई। सभा में सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का बखान किया गया। विधायक सुखदेवी वर्मा ने कहा कि घार क्षेत्र के नवादा में यमुना नदी का पुल, टकरूपुरा में आईटीआई, बिजलीघर के साथ- साथ भोगनीपुर नहर पर आधा दर्जन पुल समाजवादी पार्टी की ही देन हैं।


इस मौके पर रविंद्र दुबे, कृष्ण मुरारी गुप्ता, जय सिंह चौहान, फरहान शकील, विधायक प्रतिनिधि सुशांत वर्मा, प्रधान रामगोविंद तिवारी, पप्पन तिवारी, चच्चू शुक्ला, लालू पाल, दीपक यादव, गपोचे तिवारी, अनुज त्रिपाठी, मोनू तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा,  छुन्ना त्रिपाठी आदि ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया । इस मौके पर ग्राम प्रधान ने साइकिल रैली में शामिल सपा कार्यकर्ताओं को भोजन कराया । कार्यक्रम का संचालन आचार्य कृष्णेश त्रिपाठी ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें