फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट खत्म हुए कतार नहीं

Thu, 10 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
लाइन में लगे लाोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक आदि शाखाओं में शाम करीब साढ़े बजे तब लोगों की कतारें तो लगी रहीं। लेकिन नोट खत्म हो गए। इससे लोगों को मायूस लौटना पड़ा। पीएनबी शाखा प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें मैनपुरी चेस्ट से करेंसी प्राप्त होती है। पहले दिन करीब 40 लाख रुपये एक्सचेंज किया गया है। डिमांड कर दी गई है। शुक्रवार से एक्सचेंज सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन



लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें हजार व 500 के पुराने नोटों की जगह दो हजार व 500 के नये नोट मिलेंगे। लेकिन उन्हें 100 एवं उसके नीचे की पुरानी करेंसी से ही गुजारा करना पड़ा। एसबीआई चीफ मैनेजर अरुण गुप्ता ने बताया कि फिलहाल प्रचलित करेंसी से ही नोट एक्सचेंज किए जा रहे हैं। डाक अधीक्षक आरएन यादव ने बताया कि उन्हें बैंक से प्रचलित करेंसी ही मिली है। इसलिए वहीं मुहैया कराई जा रही है।


हजार व 500 के नोट जमा करने के लिए बैंकों में पैनकार्ड की फोटोकापी अनिवार्य रही। यहां हैवी डिपाजिट काउंटर पर मौजूद बैंक कर्मी अखिलेश ने बताया कि 50 हजार से अधिक के नोट होने पर पैनकार्ड की अनिवार्यता रखी गई है।
विज्ञापन



नोटों को बदलने व जमा करने की व्यवस्था में बैंक कर्मियों के साथ पुलिस का भी अहम रोल दिखा। पुलिस-पीएसी के जवान न सिर्फ बैंकों के अंदर भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। कई बैंकों में स्पेस की कमी के चलते उतने ही लोगों को अंदर जाने दिया। इससे अव्यवस्था न हो। इसके अलावा बाहर मार्ग पर भी बेरीकेडिंग लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही को संतुलित रखा। बेवजह लोगों को खड़े नहीं रहने दिया गया। कचहरी रोड पर कई बैंक शाखाओं के होने के चलते बलराम सिंह चौराहे पर बेरीकेडिंग रही।


डाकघरों में नोट एक्सचेंज व जमा करने के साथ ही तत्काल खाते भी खोले जा रहे हैं। डाक अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी डाकघरों में यह सुविधा मिल रही है। इसके लिए पैनकार्ड, वोटरकार्ड, आधारकार्ड, राशनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि कोई दो एड्रेस प्रूफ लाना अनिवार्य है। साथ में भरा हुआ फार्म और फोटो भी लानी है।


भरथना। रुपये बदलवाने के लिए आवश्यक फार्म की फोटो कापी 5 रुपये तक में मिली।  मोहल्ला  सरोजनी रोड पर स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, एचडीएफसी बैंक, सेंट्रल बैंक, पूर्वांचल बैंक, इलाहाबाद बैंक के साथ साथ भारतीय डाकघर के मुख्य शाखा में भीड़ रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार माहौर के साथ पुलिसव पीएस के जवान बैंकों पर सुरक्षा के लिए लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें