फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के लिए बच्चों ने बहाया पसीना

Thu, 10 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता में मैच खेलती विद्यालयों की टीमें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में गुरुवार को सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर-4 की बायज बास्केट बाल प्रतियोगिता शुरू हुई। मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मानस स्थली बरेली ने सीतापुर को 36-3 से हराया।  
विज्ञापन



मुख्य अतिथि सांसद तेज प्रताप सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता का  पहला मैच मानस स्थली बरेली ने विद्या ज्ञान सीतापुर के बीच खेला गया। इसमें मानस स्थली बरेली ने सीतापुर को  36/3 से हराया।  सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा ने पुलिस माडर्न स्कूल इटावा को 31/14 से हराया , डीपीएस इटावा ने एसएस मेमोरियल सैफई को 18/6 से हराया, डीपीएस एंड डेल्को लखनऊ ने संत विवेकानन्द सीसेप स्कूल इटावा को 31/2 से हराया।

आर्मी स्कूल लखनऊ ने जीडी गोनिका लखनऊ को 42/13 से हराया।  सेंट फ्रेडलीक स्कूल अलीगढ़ ने जैन इंटरनेशनल कानपुर को 35/4 से हराया।  गायत्री पब्लिक स्कूल आगरा ने जी माउंटलिट्रा इटावा को 46/14 से हराया। मैच रैफरी वीरेंद्र विक्रम सिंह , गगन शर्मा , आफ्रोज जमाल, मुहम्मद कमल  ने मैच का संचालन किया। डीपीएस के चेरयमैन विवेक यादव, प्रधानाचार्या भावना सिंह, डा. राम मोहन, डा. आनन्द ने सांसद तेजप्रताप का स्वागत किया।
विज्ञापन



 डीपीएस के चेयरमैन विवेक यादव ने प्रतिभाग करने वाली टीमों को शुभकामना दीं। इस मौके पर डा. सुनील पांडेय, कमल कुमार, फादर बिनोय, एसएन यादव, धर्मेंद्र शर्मा, कैलाश यादव, अभिषेक सक्सेना, मनोज एमएस, प्रदीप पांडेय और एसएमजीआई के निदेशक उमेश शर्मा, रजिस्ट्रार परविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें