थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने खेत पर जा रही एक किशोरी को पकड़ कर
उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के चीखने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और
युवक के चंगुल से किशोरी को छुड़ाया।
बाद में युवक अपने साथियों के साथ किशोरी के घर पहुंचा और परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
रविवार
की दोपहर को गांव की एक किशोरी खेतो पर जा रही थी। पड़ोसी गांव के एक दबंग
युवक ने उसे दबोच लिया। दुष्कर्म की नियत से उसे खेत में खींचने लगा।
किशोरी के चीखने चिल्लाने पर गांव व उसके परिवार के लोग दौड़कर मौके पर
पहुंच गए। लोगों ने किशोरी को उसके चंगुल से छुड़ाया। परिवार के
लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। इसके थोड़ी देर बाद आरोपी युवक अपने
साथियों के साथ वहां पहुंचा और किशोरी के परिजनों को पीट दिया।
परिजनों
की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। इस घटना से पूरा
परिवार दहशत में है। एसओ बसरेहर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची
पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।