फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने रविवार को रेलवे स्टेशन से एक युवक को नौ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक ने बताया की वह बिहार से गांजा लाकर इटावा में इसकी बिक्री करता था।  
विज्ञापन


जीआरपी एसआई इंद्रपाल सिंह, सिपाही जसवीर सिंह व सुभाष बाबू के साथ गश्त पर थे। वह प्लेटफार्म नंबर एक पर पश्चिम आउटर की  मौजूद एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा।

जीआरपी सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में युवक के पास से गांजा से भरा हुआ बैग मिला। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के पास से आठ किलो नौ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


युवक ने अपना नाम सुनील कुमार सिंह पुत्र शिवपाल सिंह निवासी पछायगांव बताया। उन्होंने बताया कि युवक ने स्वीकार किया कि वह बिहार से लाकर इटावा में गांजा की बिक्री करता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले तीन माह पूर्व युवक को चोरी के तीन मोबाइलों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें