फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में शाम को हुई बारिश ने उमस बढ़ा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आषाढ़ बीतने सिर्फ चार दिन बचे हैं लेकिन इस महीने झमाझम बारिश नहीं हुई है। शनिवार को पूरा दिन धूप-छांव के बाद शाम को साढ़े तीन बजे कुछ देर बारिश हुई। इससे उमस बढ़ गई। बारिश से मैनपुरी फाटक के अंडरप ास समेत कई जगहों पर जलभराव की समस्या हो गई।
विज्ञापन

सुबह से बदल छाए रहे, लेकिन दोपहर में हवाएं रुक गईं और तेज धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई। पंखे और कूलरों से भी राहत नहीं मिल रही थी।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ के नीचे बैठकर लोगों ने राहत पाई। शाम को बारिश होने से अड्डा जालिम, अर्जुन नगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोग परेशान रहे। आषाढ़ में तीसरी बार रिमझिम बारिश हुई है।
आज भी हो सकती है बारिश
शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरवाट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में और एक डिग्री की गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें