फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 19 दिनों तक कोटा तक नहीं जाएगी इटावा-कोटा एक्सप्रेस

Wed, 30 Sep 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा-कोटा एक्सप्रेस से सफर करने वाले छात्रों व यात्रियों को 19 दिनों तक परेशानी उठानी पड़ेगी। कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पुनर्विकास कार्य के चलते ये ट्रेन दो किमी पहले ही खड़ी कर दी जाएगी। इस ट्रेन से अप-डाउन करने वाले छात्रों व यात्रियों को 29 सितंबर से 17 अक्तूबर तक कोटा तक जाने के लिए टेंपो या कार अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कोटा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-तीन के पुनर्विकास कार्य के कारण ट्रेन संख्या 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस का शॉर्ट टर्मिनेशन करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 29 सितंबर से 17 अक्तूबर तक कोटा स्टेशन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन तक ही जाएगी।

वापसी में भी यह ट्रेन यहीं से संचालित की जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन सोगरिया-कोटा के मध्य निरस्त रहेगी। सोगरिया से कोटा स्टेशन की दूरी करीब दो किमी है। सीपीआरओ ने बताया कि इटावा-कोटा एक्सप्रेस दैनिक ट्रेन है। यह ट्रेन इटावा जंक्शन से शाम पांच बजे कोटा के लिए चलती है।
विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन इटावा में 12:30 बजे पहुंचती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम व हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी कर ही यात्रा करें। इससे उन्हें आवागमन करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें