फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटके से फिर मचा हड़कंप

Tue, 12 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर भूकंप के झटके से जिले में जगह-जगह फिर हड़कंप मच गया। दफ्तरों से लेकर स्कूलों और घरों से लेकर बहुमंजिला इमारतों के ज्यादातर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भाग पड़े।
विज्ञापन


जिले में किसी भी तरह के कोई बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई। हालांकि कचहरी स्थित अधिवक्ता भवन की इमारत में दरार आ गई। लोगों के दिल और दिमाग में भूकंप की दहशत कई घंटे तक हावी रही।

अप्रैल में 25 और 26 तारीख को भूकंप आने के बाद दिलों में छाई दहशत अभी कम ही हुई थी कि मंगलवार की दोपहर 12:38 बजे जिले में फिर से भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। करीब 40 सेकेंड तक धरती कांपती रही। लोगों को जब भूकंप के झटकों की जानकारी हुई तो वह खुले आसमान की ओर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


भूकंप के झटके महसूस होते ही विकास भवन, कचहरी, कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल सहित अन्य सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में भगदड़ मच गई। अफसर, कर्मचारी अपनी-अपनी सीट छोड़कर बिल्डिंग से बाहर निकलने को भागने लगे। भूकंप के झटके महसूस होने पर विद्यालयों में कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चों को बाहर ग्राउंड पर खड़ा कराया गया।

बाद में स्थिति सामान्य होने पर स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। बाजारों में दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से निकलकर बाहर खड़े हो गए। भूकंप के कारण कचहरी स्थित अधिवक्ता भवन की भारी भरकम बिल्डिंग में दरार पैदा हो गई।

भूकंप के यह झटके पूरे जिले में महसूस किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भूकंप की दहशत लोगों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी। एक झटका लगने के बाद चर्चाओं के बाजार ने भी लोगों को दहशत पैदा कर दी। दोबारा झटका आने की संभावना को लेकर लोग चितिंत दिखाई दिए।

फिर बढ़ गई प्रशासन की चिंता
इटावा जिले में 17 दिन पूर्व आए भूकंप के झटके को देखते हुए प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के इंतजाम शुरू कर दिए थे। डीएम डा. नितिन बंसल ने आनन फानन में अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी। समय गुजरा तो प्रशासनिक तैयारियां भी सामान्य होती चली गईं। 17 दिन बाद एक बार फिर भूकंप का झटका आने से प्रशासनिक अधिकारियों की भी चिंता बढ़ गई है।

जसवंतनगर में भूकंप से हिल गई टंकी
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों को छोड़कर बाहर खड़े हो गए। नगर पालिका परिषद की बेकार खड़ी टंकी भी हिलने लगी। घबराहट में लोग बाहर आ गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें