फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चालक पकड़ा गया फिर भी अज्ञात में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप-
विज्ञापन

मृतक के बेटे की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात में दर्ज की प्राथमिकी



-सीसीटीवी में पकड़ा गया आरोपी, फिर भी चार दिन बाद मामूली कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। चार दिन पहले थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के विजय नगर में तीन लोगों को कार से कुचलने में दो की जान चली गई जबकि एक किशोर जिंदगी-मौत की जंग आगरा के निजी अस्पताल में लड़ रहा है। वहीं, इस मामले में थाना पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चार दिन बाद पुलिस ने मृतक पुत्र की तहरीर पर अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर मौके से पकड़े गए कार चालक पर शांतिभंग की कार्रवाई की है, जो लोगों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन



मृतकों के परिजनों का आरोप है कि हादसे के समय कार चालक को मौके से पकड़ लिया गया था लेकिन बाद में उसे बचाने के लिए मामले को कमजोर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। लेकिन बाद में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब चालक को मौके से पकड़ लिया गया और अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि कर दी तो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज क्यों लिखा गया। इससे साफ लगता है कि आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। घटना में तीसरे घायल निखिल को सैफई से आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हादसे के चार दिन बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया मृतक गुलाब सिंह के बेटे प्रशांत की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि वादी को पता नहीं था कि कार चालक कौन था। जल्द ही अज्ञात प्राथमिकी को ज्ञात में दर्ज कर पकड़े गए आरोपी आदित्य शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें