फोटो संख्या 07- ग्राम पंचायत नींवासई के काकरपुरा में नाली न होने से गली में भरा पानी
- फोटो : ETAWHA
बसरेहर विकास खंड के ग्राम पंचायत नीवासई के मजरा काकरपुरा में नाली न होने से गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। प्रधानी का पांच साल का कार्यकाल गुजर गया।
ग्राम पंचायत ने कोई काम नहीं कराया। अब ग्रामीणों का कहना है जो भी गांव में नाली बनवाकर इस समस्या का निदान करेगा। गांव वालों का वोट उसी को मिलेगा।
गांव की आबादी लगभग 400 है। गांव में मुख्य रास्ते के आरसीसी खड़ंजा पर हमेशा रोज की तरह पानी का कीचड़ भरा रहता है।
ग्रामीण सूरज सिंह का कहना है कि पिछली बार गांव के लोग प्रधान से कहते रहे परंतु प्रधान आज कल कहकर टरकाते रहे। इस बार गांव के लोग कोई मौका नहीं देना चाहते। माया देवी का कहना है कि गांव में नाली न होने से लोग कितने समय से परेशानी झेल रहे हैं।
प्रत्याशियों को खुद ही ऐसे मुद्दों पर काम करना चाहिए। नाथूराम का कहना है कि गांव के लोगों ने इस बार तय कर रखा है। अब किसी के बहकावे में नहीं आएगा। पहले विकास की बात फिर वोट। सौरभ यादव ने बताया गांव की मेन रास्ता जो आरसीसी बना है।
नाली न होने के कारण हमेशा गांव का गंदा पानी भरा रहता है। बच्चियों, महिलाओं और बुजुर्ग को निकलने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
इसकी शिकायत ब्लॉक से लेकर जिला तक की गई। प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली। न ही ग्राम प्रधान ने पांच साल के कार्यकाल में कोई कार्य कराया।
अब सभी ग्रामीणों का कहना है कि जो गांव की समस्या दूर करेगा उसी को वोट देंगे।