खुली बैठक में छांटे जाएंगे सम्मान निधि के अपात्र
कल से 25 मई तक गांवों में होंगी खुली बैठकें
क्रासर
पात्र किसानों के नाम जोड़े भी जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। अपात्र होने के बावजूद किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वालों के नाम गांवों में खुली बैठकें कर सार्वजनिक किए जाएंगे। इन अपात्रों को कृषि विभाग नोटिस जारी कर सम्मान निधि का पैसा लौटने की नोटिस जारी का चुका है लेकिन ज्यादातर ने पैसा नहीं लौटाया है। इसलिए खुली बैठकों को नाम सार्वजनिक करने की तैयारी की गई है। इसके लिए तारीखें भी तय कर ली गई हैं। अभियान 25 दिनों तक चलाया जाएगा।
सभी 471 ग्राम पंचायतों के लिए किसान सम्मान निधि से संबंधित बैठकें करने के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। बैठकें दो मई से 27 मई तक की जाएंगी। प्रत्येक बैठक के लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है। बैठक में पंचायत, लेखपाल, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और कृषि विभाग के पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। कृषि विभाग के अधिकारी बैठक में सम्मान निधि लेने वालों की सूची पढ़ कर सुनाएंगे। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि गांव में बैठक में पूरी जानकारी जुटायी जाएगी। पात्रता के मापदंडों पर खरे न उतरने वाले किसानों के नाम काटे जाएंगे। अगर किसी पात्र किसान को सम्मान निधि नहीं मिल रही है तो उसका आवेदन भरवाया जाएगा।
इनसेट
लगभग ढाई लाख किसान ले रहे सम्मान निधि
जिले में करीब दो लाख 44 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। शुरुआत में जितने आवेदन हुए सभी को निधि स्वीकृति कर दी गई। इसमें कुछ अपात्रों ने भी मौके का फायदा उठाया। स्क्रीनिंग में पता चला कि कुछ आयकर दाता किसान भी योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
-----------
2290 किसान आयकर दाता
उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने बताया कि 2,290 अपात्र किसान जो की इनकम टैक्स के दायरे में हैं। उनके बारे में जानकारी जुटा ली गई है । इन्हें निधि भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इन सभी से सरकारी धन राशि वसूली की कार्रवाईकी जा रही है। कई ऐसे हैं, जिसमें पति-पत्नी भी सम्मान निधि प्राप्त कर रहे हैं। अभी तक 34 ने धनराशि भी वापस कर दी है। शेष को वसूूली नोटिस जारी किए गए हैं।
-----------------