फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो दिन सुबह कोहरे की चादर में लिपटा रहेगा जिला, फिर खिलेगी धूप

Sat, 07 Nov 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मौसम में धीरे-धीरे बदलाव का असर अब सुबह के समय दिखाई देने लगा है। जिले में दो दिनों तक सुबह कोहरा और धुंध छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आठ और नौ नवंबर को सुबह के समय कोहरे या धुंध का असर रहेगा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने और धूप निकलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से सात नवंबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आठ नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। नौ नवंबर को भी सुबह कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है।
वहीं, 10 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 10 से 13 नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह है कि बारिश की संभावना भी नहीं है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें