फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की पहली महिला एसएसपी मंजिल सैनी ने लिया चार्ज

Fri, 08 May 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की पहली महिला नवागत एसएसपी मंजिल सैनी ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय का भ्रमण कर रिट सेल में पत्रावलियां देखीं। इसके अलावा महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक कार्यालय आदि जायजा भी लिया।
विज्ञापन


डीसीआरबी में उन्होंने सक्रिय अपराधियों के गैंग और टॉप 5, टॉप 10 एवं टॉप 20 अपराधियों के बारे में जानकारी ली। फाइलें ढूंढने की हड़बड़ाहट में प्रभारी के हाथपांव भूल गए और वह सही जवाब नहीं दे सके।

इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों एवं उनके गैंग के नाम टिप्स पर रखने तथा इनकी सूची सभी थाना प्रभारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश उन्हें दिए।

बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम जन से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी अपराध से संबंधित प्रकरणों को उन्हें देकर तत्परता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान शिकायतकर्ता बेटा लाल पुत्र स्वर्गीय लालमन निवासी नगला खण्डेराव थाना बकेवर ने अपनी पुत्री शिल्पी की हत्या के संबंध में अभी तक गिरफ्तारी न करने की शिकायत की। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को केस डायरी सहित तलब करने के निर्देश दिए। 

यह है संक्षिप्त परिचय
एसएसपी मंजिल सैनी 2005 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह सबसे पहले महोबा की पुलिस अधीक्षक बनीं थीं। उसके बाद जनपद अमरोहा, फिरोजाबाद, बंदायू, जौनपुर, मुजफ्फरनगर की पुलिस अधीक्षक एवं जनपद इलाहाबाद तथा जनपद मथुरा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रह चुकी हैं। एसपी जीआरपी मुरादाबाद एवं कमांडेंट 4 बटालियन पीएसी भी रह चुकी हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें